Jaunpur News : मड़हे की टाटी हटाने पर विवाद, चार पर केस

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हिन्दी बघैला गांव में एक महिला के मड़हे की टाटी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है, विधिक कार्रवाई में जुट गई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हिन्दी बघैला गांव की निवासी महिला सरोजा पत्नी मृत्युंजय ने शुक्रवार को किसी काम से सरायख्वाजा थाना पहुंची थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग किस्म के पड़ोसियों ने मड़हे में लगी टाटी को हटा दिया। कुछ देर बाद जब महिला घर पहुंची तो लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पड़ोसियों ने गाली देना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी दे दी जिसके बाद पीड़ित ने 4 लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर 4 लोगों मनीष, आशीष, सुमन, सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post