Jaunpur News : ​साहब! ससुराल वालों ने बेटी को गायब कर दिया, पूछने पर दे रहे गाली!

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अमूवारे गांव निवासी सुदामा पुत्र रामराज रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बेटी के ससुराल वालों ने बेटी को कहीं गायब कर दिया है। पूछने पर गालिया देने के साथ ही मारपीट व फौजदारी करने पर आमादा है। पीड़ित के अनुसार 7 वर्ष पूर्व बेटी की शादी खरगसीपुर गांव निवासी सरवन पुत्र जंदा के साथ हिन्दू रीत—रिवाज से हुई थी। बेटी का कुशलक्षेम जानने पहुंचा तो घर से बेटी गायब थी। पूछने पर लोग हीला—हवाली कर गालिया देने लगे जिसको लेकर गांव वालों से कहा तो मारपीट फौजदारी पर आमादा होने के साथ ही थाने पर जाकर शिकायत करने पर उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। फलस्वरूप थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर उक्त प्रकरण की जांच कर बेटी के तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post