Jaunpur News : ​क्रान्तिकारी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सिक्कों से तौला गया

शाहगंज, जौनपुर। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के केंद्रीय प्रमुख के निर्देश पर शाहगंज में केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे आजाद को काफिले के साथ लेकर जिला सह प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव, तहसील अध्यक्ष अरुण यादव शाहगंज आदि के नेतृत्व में प्रदेश भर के जुटे प्रदेश प्रभारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मंच पर पहुंचने से पहले गजब का उत्साह दिखाई पड़ा जहां सर्वप्रथम प्रदेश प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों के साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस को माल्यार्पण करके केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे आजाद द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी का पदग्रहण हुआ जहां जौनपुर से आये प्रदेश प्रभारी श्रीधर तिवारी, शाहिद, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एडवोकेट एसपी शर्मा, गोरखपुर से आये प्रदेश प्रभारी बृजनाथ तिवारी, बहराइच से आये प्रदेश प्रभारी दीप नारायण सिंह, लखीमपुर से आये प्रदेश प्रभारी मृत्युंजय चौधरी, आजमगढ़ से प्रदेश प्रभारी एके सिंह के साथ गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष आरएन ओझा, लखनऊ मंडल अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी सहित दर्जनों लोगों को पदग्रहण कराया गया।
जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव की अगुवाई में केंद्रीय प्रमुख को सिक्कों से तौला गया जिसके बाद बहराइच जिलाध्यक्ष दृगराज यादव, गोरखपुर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आरएन ओझा, लखनऊ मंडल प्रभारी अनिल त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुये केंद्रीय प्रमुख के साहसी कदमों और उनके अथक प्रयासों की प्रशंसा किया। वहीं सुभाष चंद्र यादव एडवोकेट उपाध्यक्ष अधिवक्ता समिति शाहगंज ने केंद्रीय प्रमुख सहित प्रदेश से आये प्रभारियों का स्वागत करते हुये संगठन के कार्यों की सराहना किया। बहराइच के सफीक अहमद नौशाद खान, जिला सह प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव, अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, उपाध्यक्ष अजय बहादुर, तहसील अध्यक्ष अरुण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जगविनय मौर्य, ताज मोहम्मद, डा हकीम कादीपुर ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर आतंकवादियों द्वारा हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट के लिये मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नसीरुद्दीन, सिराज अहमद, संदीप सोनी, धीरेंद्र यादव, अनिल त्रिपाठी, राजेश यादव, रामविलास, रौनक जौनपुर, संदीप कादीपुर, धर्मेंद्र बिन्द, हिमांशु पांडेय, हरिशंकर सिंह, रेनू, गोल्डी, स्नेहा, प्रियंका, तौफीक अहमद, नीरज पंडित, आनन्द जायसवाल, जय प्रकाश गुप्ता, डा हकीम, सज्जाद आसिफ आब्दी, डॉ अखिलेश मिश्रा, डॉ अजीत मिश्रा, सलीम अख्तर, मनोज कुमार, पद्माकर मिश्रा, नौशाद खान, राजेश दीक्षित, उमेश कुमार, नेकी घर के संस्थापक सर्वेश मौर्य, महेंद्र मिश्रा, रामविलास गुप्ता, डॉ दृगराज यादव, नौशाद खान, सफीक अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post