सिकरारा, जौनपुर। फतेहगंज बाजार में रविवार को रामश्रृंगार प्रजापति के यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के साथ पहुंचे। उन्होंने भाजपा और एनडीए के साथियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि भाजपा के सभी नेता न तो संविधान के मुताबिक बोलते हैं और न ही करते हैं। समाजवादी पार्टी की मुहिम है कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों के हक की बात हो, जो संविधान में दी गई है। देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए संविधान के अनुसार काम करना जरूरी है। 2027 के चुनाव पर कहा कि हमारा लक्ष्य देश में समाजवाद लाना और बाबा साहब आंबेडकर के संविधान के मुताबिक सरकार चलाना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव इसके लिए आगे हैं। जनता चाहती है कि वो प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। वहीं साथ में, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्यामणरायण बिंद, राजन यादव, आर बी यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, बच्चूलाल, बच्ची, अमरेंद्र, कुंदन, भैयालाल सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jaunpur News : जनता चाहती हैं अखिलेश यादव बनें यूपी के मुख्यमंत्री : श्याम लाल
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق