खुटहन, जौनपुर। स्थानीय पटैला बाजार में गुरुवार की शाम व्यापार मंडल इकाई पटैला के अध्यक्ष अशोक कुमार निगम की अगुवाई में पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। पूरे बाजार में भ्रमण के बाद आतंकियों के शिकार हुए देश के 28 नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि आतंकियों के द्वारा जिस प्रकार से निहत्थों पर गोलियां बरसाई गई है,वह क्रूरता का हद है। मांग किया कि अब समय आतंकवाद को जड़ से मिटाने का आ गया है। एक- एक आतंकी को पकड़ उन्हें खुलेआम फांसी दी जाए। तभी मृतकों की आत्मा को शांति मिलेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंतलाल मौर्या, श्रीकृष्ण पाण्डेय, अंशार अहमद, वंशबहादुर पाल, विनोद सोनी, विकास सिंह, अन्नू दूबे, सौरभ अग्रहरि, मनोज साहू, शम्स तबरेज खां आदि मौजूद रहे।
Jaunpur News : व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम हमले का जताया विरोध
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق