Jaunpur News : ​केराकत में कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर किया कार्य

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर सोमवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के आह्वान पर कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हाथों में काली पट्टी बांध कार्य करते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर 25 अप्रैल को जिला मुख्यालय पहुंच प्रदर्शनकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह, जिला संरक्षक सरताज सिंह, जयेश यादव, शिवकुमार विश्वकर्मा, सतीश सरोज, अशोक कुमार, ज्ञानचंद, दिनेश यादव, अजय कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, मधुबाला मौर्य, रीना गुप्ता, निर्मल पिंकी, आशा पाल समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم