जौनपुर। जिले में ऐसे कई उद्योगपति हैं, जिनके पास मां लक्ष्मी की कृपा बरस रही है, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह जैसा कोई नहीं है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने एक बार फिर अपने बड़ा दिल दिखाते हुए पशुओं के लिए 251 क्विंटल पशु चारा (भूसा) दान किया। इसके पहले भी उन्होंने धर्मापुर ब्लॉक में स्थित ज्ञान प्रकाश स्पोर्टस अकाडमी में कुश्ती के खिलाड़ियों के लिए 8 लाख रुपए का मैट दिए थे ताकि जिले की प्रतिभा और निखर सके। वह अक्सर जौनपुर के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। 251 क्विंटल पशु चारा (भूसा) दान पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने उनके प्रतिनिधि शिवा सिंह को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। शिवा सिंह को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्य सचिव के कुशल निर्देशन में जनपद में निराश्रित गोवंशों के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों व संभ्रांत और सक्षम लोगों से भूसा दान लेने का अभियान चलाया जा रहा है। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह ने 251 कुंतल पशु चारा (भूसा) देकर एक संदेश दिया कि जब भी जौनपुर को उनके बेटे की जरूरत होगी तब वह पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी के साथ जौनपुर के लिए खड़े रहेंगे। इसके पहले भी उन्होंने महाकुंभ में नर सेवा नारायण सेवा की मिशाल पेश करते हुए सैकड़ों तीर्थयात्रियों को भोजन कराया था। उनकी टीम उनकी सेवा में महाकुंभ मेले के दौरान लगी रही। गरीबों, असहायों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। प्रतिभावान बच्चों की मदद भी करते रहते हैं।Jaunpur News : एक बार फिर ज्ञान प्रकाश सिंह ने दिखाई दरियादिली
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق