जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद कार्यालय के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का संचालन किया जा रहा है। उक्त योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 561 सूक्ष्म खाद्य इकाईया स्थापित करने का लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुआ है। इस योजना के अन्तर्गत नमकीन उद्योग, बेकरी उद्योग, मिठाई उद्योग पशु एवं मुर्गी चारा, तेल मील, आटा चक्की, मसाला, मशरूम, पापड़, चिप्स, आयल मिल, राइस मिल, दाल मिल, समेत सामान्य अवसंरचना आदि व्यवसाय को आगे बढाने और राजस्व में वृद्धि के लिए आधारभूत संरचना को सुदृढ करने के लिए कुल लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रू0 तक के सब्सिडी का प्राविधान है। इसमें खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित नये/पुराने उद्योग का उच्चीकरण हेतु स्थापित करने वाले व्यक्तिगत उद्यमी, स्वयं सहायता समूह सम्मिलित होंगे। उद्यमियों द्वारा लागत का 10 प्रतिशत धनराशि स्वयं वहन करना होगा। शेष राशि बैंक से ऋण लेना होगा। इच्छुक उद्यमी योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की बेवसाइट पर देखे जा सकते हैं तथा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु प्रभारी पीएम-एफएमई 8423624133, करन सिंह डिस्ट्रिक्ट रिर्सोस पर्सन 8299468451, आदित्य मौर्या 7460034538, अशोक पाठक 7355529239, सुरभित गुप्ता 7355529239, सौरभ पटेल 8934057791 से अथवा किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
Jaunpur News : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पर पायें 10 लाख तक की सब्सिडी: उद्यान अधिकारी
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق