Trending

Jaunpur : ​खेल से बच्चों में बलवती होती है अनुशासन की भावना: डॉ. उमेश चन्द्र

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित ग्रामीण स्टेडियम कम्मरपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के सौजन्य से खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। क्रीडा प्रतियोगिता में विकास खण्ड के 7 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।खेल से जहां बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, वहीं बच्चों में अनुशासन की भावना बलवती होती है। विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने खेल की उपयोगिता प्रकाश डाला। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनीत तथा बालिका वर्ग में शिवानी को प्रथम स्थान मिला। कबड्डी बालक वर्ग में डेहरी तथा बालिका वर्ग में सरायमोहद्वीनपुर विजयी रही। खेल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, दुष्यन्त मिश्र, राकेश कुमार, सुधाकर सिंह, पारस यादव, व्यायाम शिक्षक राकेश, पशुपति नाथ सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!