सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे व उनकी टीम ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह का चतुर्वेद आश्रम गोपीपुर में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों गरीबों को खाद्यान्न किट आश्रम द्वारा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने वितरण किया। खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने किया जिन्होंने कहा कि संगठन का पद शोभा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। हम सब लोगों को मिलकर आपस में संगठन को मजबूत करना ही लक्ष्य होना चाहिए तभी हमारा देश परम वैभव की परिकल्पना को पूर्ण करेगा। हम सदा अपने कार्यकर्ताओं के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तत्पर है। पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। स्वागत वीरेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संघ चालक डा. आशुतोष मिश्रा एवं संचालन अनिल सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता ने किया। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश तिवारी, कमलेश प्रजापति, बीरबल, सुभाष शुक्ला, संत प्रसाद चौबे पूर्व मंडल अध्यक्ष, धर्मराज सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, दयाशंकर राजभर, श्रीभूषण चौबे, ललित श्रीवास्तव, स्कंद पटेल प्रभारी मीरगंज, विंध्याचल शुक्ला, रोहित रंजन मौर्य, दिलीप मौर्य, प्रेमराम मिश्र सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jaunpur News : मछलीशहर जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق