Jaunpur News : ​धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार

जफराबाद, जौनपुर। पुलिस ने शनिवार को हौज तिराहे के पास से एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से धमकी देकर छह माह से दुष्कर्म करने के आरोपी को तहरीर मिलने के बाद 12 घंटे के अंदर ही तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर शाम को किशोरी के परिजनों ने घटना की तहरीर दिया था। बताते हैं कि 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक 22 वर्षीय 6 महीने पूर्व गांव के बाहर स्थित बगीचे में जबरदस्ती युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। उसके बाद किशोरी की मां को मारने की धमकी देकर गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे में उससे अक्सर बुलाकर दुराचार करने लगा। होली के दिन लड़की के मां को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुत्री पर दबाव बनाया तो वह सच्चाई बता दी जिसके बाद मां की तबियत खराब हो गयी। उसे अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। किशोरी का पिता सऊदी अरब रहता है। उससे राय करके शुक्रवार को आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व एसआई धनुषधारी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली के आरोपी हौज तिराहे पर है। उसे मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान संबंधित न्यायालय को भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवक पर पूर्व में भी जफराबाद थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم