शराबी युवक के चलते बंदे भारत ट्रेन रुकी। Sanchar Setu





जौनपुर । वाराणसी फैजाबाद रेलवे प्रखंड के अंतर्गत शाहगंज रेलवे स्टेशन आउटर के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब चलती वन्दे भारत ट्रेन  के पायलट की नजर  ट्रैक पर लेटे शराबी युवक पर पड़ी तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक‌ लगा दिया। जिस के चलते  22346 वंदे भारत ट्रेन कुछ समय के लिए खड़ी हो गई।
ट्रेन को खड़ी होता देख गेटमैन मौके पर पहुंच कर युवक को हटाया। हालांकि ट्रेन पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शराबी युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रैक से हटाने के बाद वंदे भारत  ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।

जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से पटना जा रही थी। सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों ने शराबी युवक को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गए।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم