वाराणसी व जौनपुर जंक्शन से सकुशल ट्रेन हुई रवाना।
रेलवे स्टेशन बना पुलिस छावनी।
बम की सूचना निकली फरजी।
वाराणसी/जौनपुर। कंट्रोल रूम की सूचना पर पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखे जाने की सूचना पर आरपीएफ जीआरपी के अलावा स्थानीय पुलिस ने स्टेशनों पर पहुंच कर चेकिंग अभियान चलाया जिसके चलते ट्रेन यात्रियों में हलचल जैसा माहौल देखने को मिला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13237 में बम रखे जाने की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद ट्रेन को वाराणसी फैजाबाद रेलवे प्रखंड के विभिन्न स्टेशनों पर मुख्य रूप से आरपीएफ जीआरपी के जवानों के अलावा स्थानीय थानों की पुलिस ने भी स्टेशन सर्किल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही ट्रेन को भी विशेष अभियान के तहत ट्रेन की एक-एक बोगियों के अलावा यात्रियों एवं उनके सामानों को भी चेक किया गया। इसी क्रम में ट्रेन के जौनपुर जंक्शन पहुंचने पर पहले से ही मौजूद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय कुमार ने साथी जवानों में एस आई कैलाश कुमार, एएसआई वीरेंद्र प्रताप सिंह, तथा जीआरपी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनकर, की साथी जवानों की संयुक्त टीम ने ट्रेन को विधवत तरीके से चेक किया। हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु न मिलने से जवानों ने राहत की सांस लिया। बता दे इसी कारण से शहर कोतवाली प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साथी जवानों में भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी गोपाल जी तिवारी, हेड कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल राज नारायण यादव, कन्हैया गौड़, आदि के साथ जौनपुर जंक्शन पर पहुंचकर चेकिंग अभियान में शामिल हुए।
वही देर रात इस मामले में रेलवे इंटेलिजेंस वाराणसी ने बताया कि मंगलवार शाम बताया कि ट्रेन नंबर 13237 जो पटना से कोटा को जा रही थी रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट पर समय 16:55 बजे प्लेटफार्म नंबर 6 पर आई। इंस्टाग्राम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की -Muhammad Saqib
@Muhamma76776153
· 20m some territories attack in also in last Coach and luggage coaches also 5-6 territories are there and in patri also RIPSIt's heavy Accident in 2025 Patna-Kota express 13237@timesofindia@ RailMinIndia
उक्त सूचना के आधार पर एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ,प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह थाना जीआरपी वाराणसी कैंट , प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ वाराणसी संदीप यादव , डांग स्क्वायड टीम आरपीएफ वाराणसी , बीडीडीएस टीम कमिश्नर वाराणसी तथा अर्पित गुप्ता स्टेशन डायरेक्टर वाराणसी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रेन को चेक किया व कराया जा रहा है अब तक कोई प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया है।सब ठीक है।


إرسال تعليق