आरोप- दबंग घर पर चढ़कर दे रहे धमकी
शीबूजौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव की महिला न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है। महिला ने प्रदेश सरकार समेत जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। घटना कुछ इस प्रकार की है कि 10 फरवरी दिन के लगभग 3 बजे गांव की साफिया बानो पत्नी रियाज अहमद घर से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। उसी समय गांव के कुछ दबंग उसके पास पहुंचकर छेड़खानी किये। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिये। महिला का आरोप है कि जब वह थाने गई तो पुलिस ने मनमानी ढंग से प्रार्थना पत्र लिखकर अंगूठा निशान लगवा लिया। पुलिस ने मामले की लिपापोती करते हुए मारपीट, गाली, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। दबंग के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण आए दिन महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दबंग घर पर चढ़कर दे रहे हैं जिसके कारण अब महिला का परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो गया है।
إرسال تعليق