Trending

Jaunpur : ​संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

टीम संचार सेतु

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव निवासी जयेश प्रजापति की शादी 22 अप्रैल 2024 में रूबी प्रजापति 19 वर्ष निवासी खानपुर उग्रसेनपुर थाना सरायममरेज जिला प्रयागराज के साथ हुई थी। शुक्रवार की रात रूबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर को सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। रात में खाना-पीना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में चले गये। रात में विवाहिता के पेट में दर्द होना शुरू हो गया तो इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि महिला 2 माह की गर्भवती थी। मौत की खबर को सुनकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका के मायके वालों ने बरसठी थाने पर सूचना दिया जिस पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुये कब्जे में ले लिया। साथ ही अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!