Jaunpur : ​पूर्व सांसद आरके सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए हुआ कीर्तन

जौनपुर। भाजपा के संस्थापक सदस्य सदस्य, कायस्थ शिरोमणि आर के सिन्हा पूर्व सांसद संस्थापक राष्ट्रीय संगत पंगत संगठन भारत एवं सभी कायस्थ संगठनों के संरक्षक कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए सोमवार को शाम 4 बजे श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा में बाबा भोलेनाथ मंदिर श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर में आरती पूजन शिव चर्चा कार्यक्रम किया गया है। लोगों ने पूर्व सांसद के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार हो की विनती की। इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव साधु, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. निलेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, डॉ. उमाकांत, सुरेश अस्थाना, गिरिजेश समेत समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अंत में भगवान की दिव्य आरती प्रसाद वितरण किया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم