Trending

Jaunpur : ​मातृ सम्मेलन का किया गया आयोजन

टीम संचार सेतु
विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर माध्यमिक विद्यालय में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रीति गुप्ता अध्यक्ष सखी वेलफेयर सोसाइटी एवं विशिष्ट अतिथि डा. रूबी राय प्राचार्य सुधाकर सिंह महाविद्यालय पिलखिनी, डॉ संध्या सिंह एवं मधुश्री तिवारी रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीति गुप्ता ने कहा कि रानी अहिल्या बाई का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण होते हुए सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। विशिष्ट अतिथि डॉ रूबी राय ने कहा कि बच्चों के विकास में माता की अहम भूमिका होती है। माताएं निर्माण की प्रक्रिया का पालन करें तो इन्हीं बच्चों में से शिवाजी, राणा प्रताप, भगत सिंह जैसे लोगों का निर्माण हो सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम को उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि बच्चों के विकास में विद्यालय के साथ परिवार का समन्वय स्थापित होना आवश्यक होता है। विद्यालय की बहनों ने अनेक मनोहरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!