Jaunpur : शाहगंजवासियों की मदद से पुलिस ने भटकों को पहुंचाया घर

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर।
प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के दौरान भगदड़ में अपने परिजनों से बिछड़ी दो महिलाएं भटकते हुए जौनपुर के शाहगंज कस्बे तक पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को सकुशल उनके परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
मालूम हो कि मध्य प्रदेश के शाहगढ़ सागर की रहने वाली ललिता देवी और बिहार के बक्सर की त्रिदेवा देवी (पति द्वारिका) अपने गांव के लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए आई थीं। भगदड़ में अपने समूह से अलग होने के बाद दोनों महिलाएं भटकते-भटकते शाहगंज पहुंच गईं, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के अनुसार पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से ललिता देवी के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। वहीं बिहार की रहने वाली त्रिदेवा देवी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस जवान को साथ भेजा गया। दोनों महिलाएं सकुशल अपने परिवारों से मिल गईं।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم