Trending

Jaunpur : ​गरीब और अन्नदाता का बजट : पुष्पराज

टीम संचार सेतु

जौनपुर। मोदी सरकार द्वारा पेश किये गये बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट, एक दूरदर्शी बजट है जो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। इस बजट में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।  यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने भी बजट की सराहना करते हुये कहा कि वित्त मंत्री ने गरीबों, मध्यम वर्गीय के लिए शानदार बजट पेश किया है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!