Jaunpur : राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की कार्यकारिणी सहित जिला इकाई भंग

फिर से बनायी जायेगी नयी टीम: विनय जायसवाल
जौनपुर।
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के शीर्ष नेतृत्व विनय जायसवाल के निर्देशानुसार जिला, नगर, तहसील, मण्डल, ब्लाक ईकाई की सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब से संगठन में जितने भी पदाधिकारी हैं, सबके पदों को समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद यदि कोई भी व्यक्ति संगठन के नाम पर अपने पद का दुरुपयोग करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही प्रशासन के माध्यम से करवाई जाएगी। प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल की ओर से सभी कार्यकारिणी भंग करने का आदेश जारी किया गया है। संगठन में फिर से नयी यूनिटें बनायी जायेंगी। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी प्रेम शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post