Trending

Jaunpur : ​संतोष बनाए गए प्रदेश कोषाध्यक्ष

टीम संचार सेतु

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि को प्रदेश कोषाध्यक्ष चयनित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता, डा. दिलीप सेठ एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल सदस्य विधान परिषद के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। बता दें कि श्री अग्रहरि निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं जो पूर्व में प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं। इसके अतिरिक्त वाराणसी मण्डल अध्यक्ष रहने के अलावा लगातार 15 वर्षों तक जौनपुर युवा टीम के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। यह जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बू लाल सोनकर सहित तमाम जिला एवं प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों ने शुभकामना व्यक्त करते हुए श्री अग्रहरि को बधाई दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!