वाराणसी में रोपवे का ट्रायल शुरू। Sanchar Setu





साजन सिनेमा  के पास रोपवे की ट्राली  को देखने के लिए लोग इकट्ठा रहे।

वाराणसी। सिगरा स्थित लोगों ने रोपवे का ट्रायल कौतूहल भरी नजरों से देखा।
बताते चले कि देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का ट्रायल रन  वाराणसी कैंट से शुरू हो गया है। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। सिगरा स्थित साजन सिनेमा के पास रोपवे की ट्राली की आवाजाही को देखने के लिए लोग इकट्ठा हो रहे हैं। लोग कौतूहल भरी निगाहों से इसे देखते रहे। हालांकि पहले चरण के काम को पूरा होने में अभी पहले की तय समय सीमा से आठ महीने अधिक का समय लगेगा। पहले निर्माण को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था जिसे बढ़ा कर 2024 में नवंबर तक  किया गया था। फरवरी में होने वाले ट्रायल रन की टेस्टिंग की जा रही है। 
रोपवे के लिए पहले चरण में तीन स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें पहला कैंट स्टेशन परिसर, दूसरा काशी विद्यापीठ और तीसरे का निर्माण रथयात्रा स्थित थियोसोफिकल सोसाइटी परिसर में निर्माण हो रहा है। स्टेशन और टावरों के निर्माण में 1200 से अधिक मजूदर काम कर रहे हैं। दिन-रात काम कराया जा रहा है। 
भारत माता मंदिर परिसर में काम तेजी से कराया जा रहा है। यहां पहला फ्लोर कोर्स पूरा हो गया है। इसके अलावा ऊपर के निर्माण कराए जा रहे हैं। पाइल कैपिंग का काम पूरा हो चुका है। रथयात्रा स्टेशन पर भी पाइलिंग और पहले फ्लोर कोर्स का काम पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के अनुसार काशी विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन में पहले चरण का 60 फीसदी काम मार्च तक पूरा हो जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post