Trending

Navi Mumbai : ​कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

टीम संचार सेतु

नवी मुम्बई। जय श्री राम सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में नवी मुंबई के कोपरखैरणे सेक्टर 19 के गणपति विसर्जन तालाब से कथास्थल तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में भाग लिया। रात में 7 से 10 बजे तक कोपरखैरणे सेक्टर 1 से 4 के गार्डन में राम कथा चल रही है। त्रिदिवसीय राम कथा के आचार्य सुरेश रामायणी व्यास महाराज ने सरल भाषा में राम कथा सुनाई। इसमें मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद डा. संजीव जी नाईक, नगरसेविका शैला शिंदे, समाजसेवी नारायण शिंदे, कमलेश शर्मा, कल्याण स्टेशन मास्टर देवानंद शर्मा उपस्थित रहे।
त्रिदिवसीय राम कथा कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार रहे जय श्री राम सेवा फाउंडेशन के श्रीकांत ओझा, संजय राय, नागेश सिंह, शशिकांत ओझा, संजीव सिंह, माला झा, विशाल राय, सुरेंद्र राय, रमेश मिश्रा, राजाराम सिंह, संजय खरवार, अमरेश शर्मा, संजीव गुप्ता, संजय पांडे, सुनील गुप्ता, विशाल दुबे, सुमित गुप्ता, रामकिशोर शर्मा, विनय सिंह, लल्लन शर्मा, विपिन सिंह, हरकेश सिंह, रामकुमार चौधरी, अवधेश यादव, सुनील दुबे, सुरेंद्र चौधरी, नकुल श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, स्वतंत्र राय इत्यादि व्यवस्था में योगदान दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!