Jaunpur : ​मेडल जीतकर आये ताइक्वांडो खिलाड़ियों का स्वागत

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। लखनऊ में पिछले दिनों आयोजित सातवीं नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौराबादशाहपुर ताइक्वांडो अकादमी के पीयूष यादव ने गोल्ड मेडल, आदित्य प्रताप सिंह और प्रिंस प्रजापति ने सिल्वर मेडल, हार्दिक सहाय और आयुष पाल ने ब्रोंज मेडल पर अपना कब्जा जमाया। इन विजेता खिलाड़ियों का गृह आगमन पर कस्बा के नयनसंड स्थित निर्मला देवी पालीटेक्निक कालेज में कोच संजय पाल के साथ सभी विजेता खिलाड़ियों का प्राचार्य राजीव श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم