Jaunpur : ​चाय पीना युवक को पड़ा भारी, सड़क हादसे में गयी जान

तेज रफ्तार गाड़ी से ग्रुप बनाकर चाय पीने केशवपुर जाते हैं शहर के युवा
बिपिन श्रीमाली
जौनपुर।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रासमंडल निवासी अभिषेक कपूर 18 वर्ष पुत्र अतुल कपूर अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से केशवपुर क्रासिंग के पास चाय पीने रविवार की शाम को लगभग 7 बजे गया था। वहां से वापस लौटते हुए लगभग 9 बजे पचहटियां में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना परिजनों को मिली परिजनों में मातम छा गया।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم