Jaunpur : ​शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस से मिला ठकुराई गुट

एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण कराने का मिला आश्वासन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षक समस्याओं को लेकर प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
पिछले 15-1-2025 को शिक्षक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन की समीक्षा करते हुए प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जानना चाहा कि कितनी समस्याओं का समाधान अब तक आप द्वारा करा दिया गया और कितना शेष है? कब तक शत-प्रतिशत निस्तारण हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पटल सहायक को बुलाकर निर्देश देते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन संगठन को दिये। ज्ञापन को सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह एवं प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने अवगत कराया कि परिषदीय परिक्षाओं में सह केन्द्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी सुदूर विद्यालयों में लगा दी जाती है, जिससे उन्हें बहुत ही परेशानी उठानी पड़ती है। जिला विद्यालय निरीक्षक सभी समस्याओं से अवगत होते हुए संगठन को आश्वस्त किये कि सभी समस्याओं का समुचित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में मण्डल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष हसन सईद, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post