Trending

Jaunpur : ​गरीबों की सेवा ईश्वर की पूजा से कम नहीं: एसडीएम

टीम संचार सेतु

आयुष जनसेवा संस्थान ने 7 सौ जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर।
ठंड के मौसम में कंबल वितरण का कार्य महान जन सेवा का कार्य है। उक्त विचार आयुष जन सेवा संस्थान भरतपुर सिकरारा द्वारा अभिशेष यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह ने व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि गरीबों की सेवा ईश्वर की पूजा से कम नहीं है। डॉ. आशीष यादव एवं विवेक कुमार के संयोजन से कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर जो मुस्कान दिख रही है, निश्चित ही स्मृतिशेष की आत्मा को महान संतुष्टि मिलती होगी।
विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. ब्रजेश यदुवंशी ने कहा कि भीषण ठंड व ठिठुरन में कांपते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित करके इस संस्थान ने जो सेवा की है, वह मानवता की एक बहुत बड़ी मिसाल है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार सदर सौरभ कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की।
कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता, लल्लन उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सभाजीत द्विवेदी ने किया। आयुष जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष यादव ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया तो निदेशक विवेक यादव ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अमर शिवांशु सिंह, केशजीत यादव, राजेश यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, संदीप यादव, लालचंद्र प्रजापति, रमेश यादव प्रधान, कुंवर ज्योतिरादित्य, रामदवर, राजनाथ, राम समुझ, ओम प्रकाश पाल, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, सुभाष सिंह, त्रिभुवन नाथ, मोहम्मद असलम प्रधान, जगई राम प्रजापति, शालिग्राम, ननकू सिंह, शिवजीत, अरुण सिंह, रविंद्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, सुनील यादव, आदित्य नारायण पांडेय, श्रवण, अजीत सिंह, राजेश नागर, अनिल यादव, देवी प्रसाद यादव, मंगेश प्रजापति, डॉ. बिरेंद्र यादव, रामकुमार रामू, मनीष सिंह, अमित सिंह सहित तमाम उपस्थित रहे। इस दौरान आयुष जनसेवा संस्थान भरतपुर सिकरारा द्वारा 7 सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!