Trending

Jaunpur : ​भ्रष्टाचार व अवैध वसूली के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी मुख्यालय पर प्रधान संघ के नेतृत्व में रविवार को प्रधानों ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी करते हुए उच्चाधिकारियों का जहां ध्यान आकृष्ट कराया वहीं खण्ड विकास अधिकारी सोंधी के स्थानांतरण की मांग किया। उक्त विकास खण्ड के प्रधान संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में प्रधानों ने भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर एक बैठक किया तत्पश्चात रविवार को ब्लॉक मुख्यालय पर दोपहर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रधानों को अनावश्यक परेशान और अवैध वसूली की जा रही है जिससे विवश होकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुए। प्रधान संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि प्रधानों को अनावश्यक परेशान करना बर्दाश्त नहीं होगा, जब तक बीडीओ का स्थानान्तरण नहीं होगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक, रामकुमार, परमानंद, पूर्णमासी, कृपाशंकर, संदीप मौर्या, राजेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार, साजिद, इरफान, महजबीन, अयाज़ सिराज, बाबर आदि तमाम प्रधान मौजूद रहे। इस सबन्ध में खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानों का आरोप बेबुनियाद और निराधार है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!