Trending

Jaunpur : मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ने गरीबों में वितरित किया कम्बल

टीम संचार सेतु

अजय पाण्डेय
जौनपुर। सप्ताह भर से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं गरीबों एवं असहायों के लिए हाड़ तोड़ ठंड जान लेवा साबित हो रही है। ऐसे में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने श्री राधा कृष्ण मंदिर बरईया सिंगरामऊ में जाकर गरीबों को कम्बल वितरण करने का कार्य तेज कर दिया है। संस्था के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा व कुमारी मनोज सिंह स्टेट ब्यूरो चीफ फास्ट न्यूज इंडिया ने जाकर दर्जनों गरीबों को कंबल वितरण किया। कम्बल पाकर गरीबों की दुआओं के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला इसी क्रम में श्री राधा कृष्ण मंदिर के संस्थापक देवी प्रसाद सिंह ग़रीबों, असहायों के सर्वदा साथ हैं। उन्होंने कहा कि हर स्वयंसेवी संस्था गरीबों की खुशहाली के लिए सार्थक प्रयास कर उनके दुखों में हमेशा प्रयास करना चाहिए। उनकी खुशहाली से जहां उनके परिवार में प्रसन्नता की प्राप्ति होती है। वहीं संस्था का भी उत्तरोत्तर विकास होता रहता है। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्था कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि अपने आखिरी सांस तक गरीबों एवं पीड़ितों की सेवा करता रहूंगा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने वाक्यों में कहा कि गरीबों की सेवा से तन और मन को सुकून मिलता है। इस सुकून की प्राप्ति के लिए मै अपने दायित्व का मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करता रहूंगा। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारी संस्था हर पदाधिकारियों से प्रतिदिन मात्र एक रुपए के सहयोग से उन जरुरतमंदों को जितना ज्यादा से ज्यादा हो रहा है। हमारी संस्था उन जरुरतमंदों के लिए सदैव तत्पर रहेगा। संस्था संस्थापक ने कार्यक्रम में उपस्थि सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आप सभी लोग इस संस्था में निःशुल्क सदस्यता लेकर सम्पूर्ण समाज में उन जरुरतमंदों के लिए सिर्फ एक रुपए प्रति दिन के दान से पुन का भागीदार बनें। इस मौके पर संस्था कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव, बदलापुर तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कलेक्टर शर्मा महाराष्ट्र उद्योगपति, मनोज सिंह स्टेट ब्यूरो चीफ फास्ट न्यूज इंडिया, देवी प्रसाद सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!