Trending

Jaunpur : ​स्वामी विवेकानन्द ने भारत का नाम विश्व में किया रोशन: एडीएम

टीम संचार सेतु

जौनपुर। स्वामी विवेकानन्द जी का जीवनकाल बहुत छोटा रहा, परन्तु इस छोटे जीवनकाल में उन्होंने सम्पूर्ण जीवन जी लिया। उन्होंने इस देश समाज, धर्म को बहुत कुछ दिया और भारत का नाम विश्व में रोशन किया। उक्त बातें अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सिपाह ख्वाजादोस्त स्थित पार्क में स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कायस्थ समाज, संगत पंगत संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद एक आदर्श विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने विदेश में भी अपना डंका बजाया। चित्रगुप्त पूजन महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, सुरेश अस्थाना, मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की पूजा सर्वधर्म समभाव से लोग करते हैं। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की रुचि अध्ययन साहित्य दर्शन में विशेष रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, चित्रगुप्त सभा के महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट को सभासद नंदलाल यादव व बच्चा भईया एडवोकेट ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उमेश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव प्रिंसिपल, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, संतोष श्रीवास्तव सोनू, गौरव श्रीवास्तव राजा, राजेश किशोर श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, रूपेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!