Trending

Jaunpur : ​महाकुम्भ हादसे के बाद रोका गया मार्ग

टीम संचार सेतु

रामलीला में तीर्थयात्रियों के लिये की गयी व्यापक व्यवस्था
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर।
हादसे की खबर के बाद हाई अलर्ट हुये प्रशासन ने प्रयागराज मार्ग पर बैरियर लगा जाने वालों को रोका जा रहा है। एक बैरियर खुटहन मार्ग पर लगा है वहीं दूसरा बैरियर जौनपुर रोड पर लगाया गया है। प्रयागराज जाने वाले दूर के यात्रियों को तहसील मुख्यालय के बगल स्थित रामलीला मैदान में रोका जा रहा है। इनके खान-पान की व्यवस्था की गयी है।
तहसीलदार आशीष सिंह ने बताया कि घटना के बाद आयें आदेश के क्रम में तत्काल रामलीला मैदान की साफ-सफाई कराया गया। मेलार्थियों हेतु नास्ते  में केला संतरा व भोजन उपलब्ध कराया गया। बताया महाकुम्भ क्षेत्र से मेलार्थियों को लाने हेतु सौ बसें प्रयागराज भेजा गया है। आवश्यकतानुसार और बसें भेजी जायेगी। व्यापक तैयारियो के मद्देनजर सभी विभागो से बेहतर कोआर्डिनेशन किया गया है।
वहीं भाजपा नेता/पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू ने चाय, बिस्कुट, पानी की व्यवस्था किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया है। तहसीलदार आशीष सिंह, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, नपा अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, डा हरिओम मौर्या, फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव समेत तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अथक परिश्रम कर मेलार्थियों हेतु व्यापक व्यवस्था किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!