Trending

Jaunpur : ​संविधान गौरव अभियान मण्डल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष का किया स्वागत
चन्द्र प्रकाश तिवारी/बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय मण्डल के पंचायत भवन गोपीपुर में मण्डल अध्यक्ष रजनीश चौबे की अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता राजेश सोनकर जिला मंत्री भाजपा ने अभियान के विषय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि विपक्ष ने संविधान के विषय में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान निर्माण में बड़ा बड़ा योगदान है। उनके इस योगदान को बुलाया नहीं जा सकता। हमारी पार्टी ने बाबा साहब का सबसे उचित सम्मान किया है और सबका साथ लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश को आगे बढ़ाने का अथक प्रयास कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को जनता के बीच जाकर दूर करें। कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश तिवारी ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम आप सबके साथ सदा कंधे से कंधा मिलाकर एक आदर्श मण्डल बनायेंगे। बैठक में शीतला प्रसाद गिरी वरिष्ठ भाजपा नेता, अखिलेन्द्र सिंह प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष संत प्रसाद चौबे, जिला कार्यसमिति सदस्य परमानंद चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ पाल, सुभाष शुक्ला, रविंद्र सिंह, दयाराम राजभर, राजेश जायसवाल, डॉ. राजेश मौर्या, नरेंद्र चौबे, सेक्टर संयोजक दीनानाथ चौबे, हिमांशु चौबे, जनार्दन चौहान आदि उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!