Jaunpur : निरंकार को हर कार्य में सम्मिलित कर आध्यात्मिक जागृति और सच्ची खुशी का विस्तार सम्भव: सुदीक्षा जी

जौनपुर। 'निरंकार को हर कार्य में सम्मिलित कर आध्यात्मिक जागृति और सच्ची खुशी का विस्तार संभव है।' यह प्रेरणादायक वचन निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने नव वर्ष पर दिल्ली में आयोजित विशेष सत्संग समारोह में मानवता के नाम संदेश दिया। उनके पावन संदेशों को बताते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि नव वर्ष केवल 2024 से 2025 का नम्बर परिवर्तन है, बल्कि वास्तविकता में यह केवल इंसानी मस्तिष्क की बनाई गई अवधारणा है। निरंकार ने समय और सृष्टि को बनाया है जिसमें अलग-अलग ग्रहों पर समय की अलग अवधारणा होती है इसलिए नये वर्ष का अर्थ हर क्षण को सार्थक बनाना है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم