Trending

Jaunpur : ​विहिप कार्यकर्ताओं ने किया अन्न संग्रहण

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के विहिप प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में विहिप कार्यकर्ताओं ने माघ मेला प्रयागराज को देखते हुए क्षेत्र में भ्रमण कर अन्न संग्रहण किया। जानकारी के अनुसार गहरपारा, सखवट, घघरिया, वेरा, रंगवा, सरायकेवट, हडवार, भुईधरा सहित अन्य कई गांवों में प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सुजानगंज विजय प्रताप सिंह के साथ सुरेश पांडे, देवेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार सिंह, उमेश चंद्र पांडे, अनिल पांडे के साथ कई अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर लगभग 10 क्विंटल अन्न संग्रहण किया जो माघ मेला में भक्तों के लिए भेजा जायेगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रयागराज माघ मेला में दूरदराज से आने वाले भक्तों के लिए यह व्यवस्था दी जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!