Trending

Jaunpur : ​लघु व हथकरघा उद्योग के बढ़ावे से ही दूर होगी बेरोजगारी

टीम संचार सेतु

शिवांस ईंट उद्योग के शुभारंभ पर बोले विधायक
खुटहन, जौनपुर। मोलनापुर बस्तीगांन गांव में शुक्रवार को शिवांस ईंट उद्योग में अग्नि प्रवाहित करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने कहा कि लघु व हथकरघा उद्योग के बढ़ावे से ही बेरोजगारी शत प्रतिशत समाप्त की जा सकती है इसके लिए डबल इंजन की सरकार विभिन्न योजनाएं व छूट पर सस्ता ऋण उपलब्ध कराकर युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है। शुभारंभ से पूर्व कुल गुरू मनोज कुमार मिश्रा ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ अग्नि पूजन कराया।
विधायक ने कहा कि हमारी शाहगंज विधानसभा जिले में सर्वाधिक ईंट उत्पादन का काम करता है। यह उद्योग जहां झोपड़ी से महल बनाने तक में सर्वाधिक सहयोग दे रहा है। वहीं शाहगंज क्षेत्र में इससे हजारों मजदूरों को रोजगार भी मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। खेती में नयी क्रांति लाने में सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। अत्याधुनिक कृषि यंत्रों को किसानों में उपलब्ध कराकर उन्हें धन में 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है। उपस्थितों का स्वागत एडवोकेट पद्माकर उपाध्याय व सुधाकर उपाध्याय ने किया। प्रोपराइटर दिवाकर उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश तिवारी, आदित्य मिश्र, उस्मान अली एडवोकेट संयुक्त मंत्री सिविल कोर्ट, ब्रजनाथ पाठक पूर्व अध्यक्ष, अवधेश सिंह पूर्व मंत्री, बीरेंद्र मिश्रा, नन्हे उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, गंगेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!