Trending

Jaunpur : ​आचार्य राममूर्ति के ग्राम में राममूर्ति जयंती समारोह

टीम संचार सेतु

जौनपुर। प्रसिद्ध शिक्षाविद् चिन्तक, समाजसेवी पद्‌मश्री आचार्य राममूर्ति की 112वीं जयन्ती का  आयोजन पहली बार उनकी जन्म भूमि अर्धपुर गांव में स्थित मां भवानी कालिका इण्टर कालेज के परिसर में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित बुद्धिजीवियों ने आचार्य सममूर्ति के अवदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। पहली बार राममूर्ति की धरती पर राममूर्ति जयंती आयोजन पर वक्ताओं ने खुशी जाहिर की। अर्द्धपुर और जौनपुर जिला मुख्यालय में उनके स्मारक की स्थापना के प्रस्ताव के साथ आचार्य राममूर्ति पथ, पुस्तकालय, स्मारिका, संस्मरण प्रकाशन का संकल्प पारित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राणा और संचालन साहित्यकार कमला सिंह तरकश ने किया। अतिथियों का स्वागत मंजू सिह ने किया। संघ के वरिष्ठ सांस्कृतिक संगठनकर्ता अशोक उपाध्याय ने ठोस रचनात्मक शुरुआत की पहल पर बल दिया। पटना से आये वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराज ने आचार्य राममूर्ति की विद्वता और वैश्विक चिन्तन की व्यापक जानकारी दी। वक्ताओं में नरसिंह बहादुर सिंह, श्रीपद उपाध्याय, अजय कुमार त्रिपाठी, संध्या सिंह, मनोज मिश्रा, प्रमोद सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, साक्षी यादव, आकांक्षा शर्मा, रुही उपाध्याय, विशाल मिश्रा उपस्थित थे। आगंतुकों को राममूर्ति जी के प्रपौत्र अजय प्रकाश सिंह ने धन्यवाद किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!