Trending

Jaunpur : ​डीएम ने श्रद्धालुओं की व्यवस्था का लिया जायजा

टीम संचार सेतु

सूक्ष्म जलपान, बिस्कुट का भी किया गया वितरित
जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने प्रयागराज की सीमा पर स्थित मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया में प्रयागराज महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई खाने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता देखी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने महाकुंभ के दौरान इस व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि इस सेवा कार्य में जिला प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संस्थाएं भी जुड़ी हुई है। उन्होंने निर्देशित किया कि श्रद्वालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। इसके लिए पुलिस प्रशासन के लोग सक्रिय रहे। इस दौरान डीएम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया गया। मछलीशहर बस अड्डे पर श्रद्धालुओं के लिए बनाये गये ठहराव स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा श्रद्धालुओं को सूक्ष्म जलपान, बिस्कुट इत्यादि भी वितरित किया गया। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थुलाल गंगवार सहित अन्य उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!