Trending

Jaunpur : ​मृत दंपति के घर मातम, चौथे दिन भी नहीं जले चूल्हे

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। मलूकपुर गांव निवासी दंपति की मौत के सदमे में उनके घर चौथे दिन भी चूल्हे नहीं जले। उनकी छह बेटियां व परिवार के अन्य सदस्यों के रोने‌ बिलखने से गांव में मातम पसरा हुआ है। स्वजनों को ढांढस बंधाने के लिए घर आने वाले शुभचिंतक भी मासूम बेटियों की दशा देख खुद के आंशू नहीं रोक पा रहे हैं।
मृत दंपति को छह पुत्रियां हैं। जिसमें चार की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी सरिता, शशिकला,कविता और रिंका विवाहित हैं। वे अपनी ससुराल रहती है। पांचवीं संध्या 14 वर्ष तथा साक्षी 11 वर्ष अविवाहित हैं। जो घर मां बाप के साथ रहती थीं। माता पिता की एक साथ मौत से दोनों नाबालिग पुत्रियां बेसहारा हो गई।उनकी माली हालत भी बहुत लचर है। उसके पास खेती के नाम पर पांच विश्वा ज़मीन व रहने के लिए दो कमरे का खपरैल का कच्चा मकान है। उसे सरकारी आवास भी नहीं मिला है। दंपति की एक साथ मौत से स्वजनो पर बिपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों नाबालिगों के सामने दो जून की रोटी के साथ साथ वह किसके सहारे जीवन गुजारेगी। यह बड़ी समस्या आ गई है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!