Trending

Jaunpur : ​गरीबों को कंबल बांटना पुनीत कार्य : गिरीश

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम लपरी में गरीब, असहायों, वृद्धजनों और अन्य पात्रों को कम्बल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब व असहाय लोगों को कम्बल बांटना पुनीत कार्य है। इस कार्य में सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के पिछड़े, वंचित लोगों को मिल रहा हैं। हमारी सरकार में समाज निचले पायदान में रहने वालों का तेजी से सुधार हुआ है चाहे वो पक्का मकान हो, शौचालय हो, गैस सिलेंडर हो और भी सुविधाओं का भी लाभ लोगों को मिल रहा है। संचालन प्रतिनिधि अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता, मुकेश प्रजापति, श्यामलाल बिंद, पूर्व प्रधान प्रेम यादव, वंश श्रीवास्तव, मोखई बिंद, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थित रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!