Trending

Jaunpur : ​सहकार भारती ने प्रदीप सिंह पुनः बनाया अध्यक्ष

टीम संचार सेतु

रजनी साहू महामंत्री, विवेक सिंह संगठन प्रमुख एवं प्रीति गुप्ता महिला प्रमुख
जौनपुर। सहकार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राष्ट्रव्यापी संगठन सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण सिंह के अनुमोदन पर प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने काशी प्रांत के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख, महिला प्रमुख का मनोयन किया।इसी क्रम में जौनपुर में सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री रजनी साहू (अध्यक्ष योगा फेडरेशन), संगठन प्रमुख विवेक सिंह (अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल) एवं महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता (अध्यक्ष सखी वेलफेयर फाउंडेशन) का मनोनयन किया।
इसकी जानकारी होने पर शुभचिंतकों और सहकार भारती से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने इस मनोनयन के लिए सहकार भारती प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय की सराहना किया।
नवचयनित लोगों के मनोनयन पर खुशी जताते हुए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की डायरेक्टर अंजना श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर रत्ती राम यादव, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीषदेव मंगल, लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, साहू समाज के जिलाध्यक्ष अनिल साहू, टीडीएमसी की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, भजन गायक अवनीन्द्र तिवारी, अजीत सोनकर, सरदार मनमोहन सिंह, देवेश श्रीवास्तव, विनय शुक्ला, साधना साहू, सर्वेश जायसवाल, नवनीत श्रीवास्तव, विपिन राय, रोहित सेठ, सुरेंद्र मौर्य, संतोष गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, पत्रकार मनीष श्रीवास्तव, पत्रकार विद्याधर राय विधार्थी, पत्रकार विशाल अग्रहरी सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।
मालूम हो कि मनोनीत जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहकारिता के क्षेत्र में कई दशकों से विराजमान पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, 14वीं बार जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप सिंह के छोटे भाई हैं जो कई सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!