Trending

Jaunpur : ​महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नयी पहल

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी बुधवार को नित्या गारमेंट और दोना-पत्तल उत्पादन केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित हुआ। दोनों केंद्र नमः शिवाय आजीविका महिला और कृष्ण महिला प्रेरणा ग्राम संगठन*की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया जिन्होंने संबोधन में कि "यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल को निखारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।" उन्होंने महिलाओं की मेहनत और उनकी एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि जब प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर हो जाएगी तब भारत स्वतः विकसित हो जाएगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक संदीप द्विवेदी ने कहा कि "स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल अपने परिवारों के लिए आर्थिक मजबूती ला रही हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह केंद्र स्वयं सहायता समूह की अन्य दीदियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
इस दौरान प्रधान संदीप मौर्य, अध्यक्ष सुनीता देवी, सुशीला देवी, समूह सखी चित्रकला, बैंक सखी मंजू मौर्या, बीसी सखी माधुरी मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की दीदियों और ग्रामवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से निर्मित वस्त्रों और दोना-पत्तलों की प्रदर्शनी भी लगायी जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!