Jaunpur : ​एसएस पब्लिक स्कूल में 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

सिद्दीकपुर, जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल में मनाया गया 76 वाँ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम। सबसे पहले स्कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव, प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने ध्वजा रोहण किया। इसके बाद शिक्षको ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
स्कूल निदेशक, शिक्षा निदेशक और प्रधानाचार्य ने बाबू जी और माँ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद छात्रों ने मार्च पास्ट करते हुए रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति झांकियां प्रस्तुत की। स्कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने सभी छात्रों अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। शिक्षा निदेशक आलोक यादव ने गणतंत्र दिवस के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। अंत में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। इसके बाद मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم