Trending

Jaunpur : ​मौनी अमावस्या को लेकर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बन्द

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने बताया कि 29 जनवरी को स्नान पर्व मौनी अमावस्या के चलते जनपद में आवागमन एवं यातायात सुगमता के दृष्टिगत जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, सभी सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई०/उ०प्र० बोर्ड, मान्यता प्राप्त, मदरसा, सहायता प्राप्त एवं इण्टरमीडिएट कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!