खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के खोभरियां मजरे में बीते रविवार की रात घर के बरामदे की कोठरी में सो रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों के द्वारा गड़ासी से सिर पर जानलेवा वार कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को दबिश देना शुरू कर दिया है। सिर में गंभीर चोटें आने से घायल युवक का उपचार बीएचयू में चल रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
घायल सुनील कुमार यादव के पिता सुरेश यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पिलकिछा बाजार के तिराहे पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है जिस पर सुनील बैठता है। रविवार की शाम वह नित्य की तरह दुकान बंद करने के बाद घर आकर भोजन के बाद बरामदे के कमरे में सोने चला गया। आधी रात को वह कमरे का दरवाजा पीटते हुए शोर मचाने लगे। शोरगुल सुन परिवार के लोग घर के मुख्य दरवाजे पर लगे चैनल का ताला खोल बाहर आये तो सुनील के सिर से खून की धारा बह रही थी। सुनील अज्ञात हमलावरों द्वारा गड़ासी से सिर पर वार किए जाने की बात कहते हुए बेहोश हो गये। आरोप है कि बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब में रखा 3 हजार रुपए भी छीन लिए। पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। बगल विद्युत खंभे से घायल के घर तक गया विद्युत केबल कटा हुआ मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि घटना को अंजाम देने से पूर्व हमलावरों ने पहले बिजली का कनेक्शन काटा होगा। उसके बाद हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से लकड़ी का बेंट लगी हुई गड़ासी बरामद किया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

إرسال تعليق