​Jaunpur : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत


जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र लहंगपुर अटहनू गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रोहित गौंड उम्र 25 वर्ष पुत्र शिवकुमार गोंड निवासी लहंगपुर अटहनू अपने घर से बुधवार की रात को किसी कार्य के लिए फूलपुर बाजार गया था कि जैसे ही वह डिग्गी के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक रोहित गोंड के घर सूचना दी। सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि मृतक रोहित गोंड 3 भाइयों में सबसे छोटा था।‌ वहीं परिजनों ने बताया कि रोहित गोंड अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए फूलपुर करखियांव कम्पनी में मजदूरी करता था।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم