
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा के बंजारेपुर शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 38,39 और 40 के भाजपा बूथ अध्यक्षों का चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया जिसमें बूथ संख्या 38 का अध्यक्ष रमाशंकर सेठ, 39 का अध्यक्ष दशरथ ताम्रकार और 40 का अध्यक्ष किशन साहू को बनाया गया। यह चुनाव मंडल चुनाव अधिकारी जयेश सिंह और मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर मंडल महामंत्री उमेश सिंह, दिलीप त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अजीत चौहान, कौशनेन्द्र सोनकर एडवोकेट, हरिपाल सिंह, सुहेल, अनूप सेठ, बृजेश यादव, रमेश ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।
إرسال تعليق