​2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार | Sanchar Setu


जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को शाहगंज रोडवेज से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि शाहगंज पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स. 315/2024 धारा 137(2), 87, 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में वांछित अभियुक्त मो. जाहिद पुत्र समीम निवासी हुब्बीगंज राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ व अभियुक्ता समा फातिमा पत्नी मो. जाहिद निवासी हुब्बीगंज राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को सोमवार को रोडवेज शाहगंज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ दीपेन्द्र सिंह, एसआई अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अरूण कुमार सिंह, कांस्टेबल गोविंद सिंह, महिला आरक्षी मीना सोनकर शामिल थे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم