Trending

Jaunpur News : धूमधाम से मनायी गयी श्री मोदनसेन जी महाराज की जयन्ती

Hindi News


शाहगंज, जौनपुर। श्रीराम जानकी मंदिर श्री संगत जी परिसर संगत नगर में श्री मोदनसेन जी महाराज की जयंती बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सुंदर काण्ड पाठ हुआ जहां श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरे दिन अक्षय नवमी तिथि पर जयंती समारोह एवं युवा मोदनवाल समाज की नवकार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में मोदनवाल समाज के लोगों ने श्री मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना किया।
समारोह के मुख्य डा० घनश्याम दास मोदनवाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदनवाल महासभा/चेयरमैन ज्ञानपुर) एवं विशिष्ट अतिथि डी०पी० गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी.एस. मानवाधिकार फोरम सुल्तानपुर) व बृजेश गुप्ता (डायरेक्टर ग्लोबल ओवरसीज गोपीगंज) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश मोदनवाल (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोदनवाल महासभा) ने किया।
इस दौरान युवा मोदनवाल समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के उत्थान, एकता व संगठन को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित अतिथियों ने नव कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाज के विकास में सहयोग का आह्वान किया। व समाज के प्यारे बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, महामंत्री शिवेन्द्र मोदनवाल, युवा अध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक अतुल मोदनवाल, नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष आदित्य मोदनवाल, महिला अध्यक्ष शालु मोदनवाल , कोषाध्यक्ष नारायण विष्णु मोदनवाल, खेतासराय से शैलेंद्र सिंह, मनीष मोदनवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, युवा अध्यक्ष अतुल मोदनवाल, नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष आदित्य मोदनवाल, जियालाल मोदनवाल, राम प्रकाश मोदनवाल, दीपक मोदनवाल, जिलाध्यक्ष दिनेश मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, सुशील मोदनवाल, संजय मोदनवाल, बैजनाथ, नीलेश, प्रगेश, सचिन वर्मा सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने सभी अतिथियों व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!