Trending

Jaunpur News : भोजपुरी स्टार जितेन्द्र झा को मिला ‘बेस्ट परफॉर्मेंस कला श्री’ अवार्ड

Naya Savera Network

सबरंग फिल्म अवार्ड 2026 में शानदार अभिनय और प्रस्तुति के लिए हुए सम्मानित, फिल्मी सितारों की रही गरिमामयी मौजूदगी

जौनपुर । यमदाग्नि ऋषि की धरती में पले बढ़े मां शीतला चौकिया के आशीर्वाद से भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित स्टार सिंगर एवं अभिनेता जितेन्द्र झा को सबरंग फिल्म अवार्ड 2026 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट परफॉर्मेंस कला श्री’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुंबई के मलाड में 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस भव्य समारोह में भोजपुरी सिनेमा और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।


समारोह में सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, प्रदीप पांडेय चिंटू, यश मिश्रा, रितेश पांडेय सहित अनेक फिल्मी सितारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र झा ने अपनी शानदार प्रस्तुति, दमदार अभिनय और कला प्रतिभा से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्हें मिले इस सम्मान से भोजपुरी कला जगत में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में कुलदीप श्रीवास्तव एवं सबरंग अवार्ड की पूरी टीम ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!