Trending

Jaunpur News : रागिनी बनायी गयीं क्षेत्रीय मंत्री, आवास पर उमड़ी समर्थकों की भीड़

Hindi News

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की कार्यसमिति की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के वाजिदपुर दक्षिणी बस्ती निवासी रागिनी सिंह को काशी क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने की खबर मिलते ही उनके आवास पर सुबह से ही समर्थकों का तांता लग गया। बता दें कि रागिनी जी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत किया। सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अब क्षेत्रीय मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। देखा गया कि सुबह से ही उनके चाहने वाले, पार्टी कार्यकर्ता और शुभचिंतक मिठाई, पुष्पगुच्छ और माला लेकर उनके आवास पहुंचने लगे। सभी ने मिठाई खिलाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की टोली भी मौजूद रही जहां उन्होंने कहा कि रागिनी जी के मंत्री बनने से क्षेत्र की महिलाओं को नई ताकत मिलेगी। वहीं रागिनी जी ने सभी का आभार जताते हुये कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा किया है और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। महिला मोर्चा को गांव-गांव, गली-गली तक मजबूत करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। महिलाओं को पार्टी से जोड़ना और उनकी समस्याओं को आगे तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। इस अवसर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, स्थानीय लोग आदि मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!